स्वच्छता -05-May-2024
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 05/05/2024
स्वच्छता
महात्मा गाँधी ने प्रण किया था,
भारत को स्वच्छ बनाना है।
हम सबको मिलकर देश से,
अस्वच्छता को दूर भगाना है।
स्वच्छ भारत होगा विश्व में,
स्वस्थ शरीर और मन होगा।
नया विश्वास जगायेगें,
हम नया भारत बनायेगें।
देश की जनता शिक्षित होगी,
अशिक्षा नहीं होगी कहीं भी।
ज्ञान का प्रकाश फैलायेगें,
हम नया भारत बनायेगें।
पुरानी मानसिकता को बदलकर,
नये विचारों को अपनाना होगा।
नये उधोग चलाकर देश में,
आत्मनिर्भर भारत बनाना होगा।
लोगों में जागरूकता लानी होगी,
प्रकाश की जोत जलानी होगी।
हम सब एक दि ऐसा कर जायेगें,
हम नया भारत बनायेगें।
प्रयास यदि सच्चा हो तो
कार्य पूर्ण हो जाता है।
जो चाहते हैं हम करना,
वो सार्थक हो जाता है।
हमारी लगन और मेहनत रंग लायेगीं,
आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखी जायेगी।
इतिहास गवाही देगा विकसित भारत की,
जब हम नया भारत बनायेगे़।।
शाहाना परवीन'शान'...✍️
मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
Mohammed urooj khan
07-May-2024 02:10 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply